बोल्डर की चपेट में आने से मजदूर की मौत

 पिथौरागढ़। गंगोलीहाट तहसील के सुगड़ी क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में कार्यरत बरेली निवासी एक मजदूर की पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई है। सुगड़ी क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के निकट ही मजदूरों के टिनशेड बनाया गया है। शनिवार अपरान्ह को भारी बारिश के कारण पहाड़ की तरफ से मलबा गिरा और बड़ा पत्थर टिनशेड के पास गिरा। पत्थर वहां पर खड़े 65 वर्षीय मजदूर दफेदार सिंह पुत्र स्व. सोहन सिंह ग्राम अखा, थाना विशारद गंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश पर गिरा। पत्थर की चपेट में आने से मजदूर निकट में पड़े लोहे के एंगल से टकराया। उसके सिर, पेट और पैर में गंभीर चोटें गई। उसे उपचार के लिए सीएचसी गंगोलीहाट लाए। अत्यधिक रक्तस्राव होने से सीएचसी लाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक के शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ भेजा जा रहा है।

Comments

News Point Popular

मुख्यमंत्री ने किया गायक सुभाष बड़थ्वाल के गीत का विमोचन

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं एवं जन शिकायतों को सुना

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 131.75 लाख की धनराशि

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 131.75 करोड़ की धनराशि

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में कोविड-19 महामारी के नियंत्रण एवं कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति के सम्बन्ध में सभी जनपदों को वीडियो कांन्फ्रेस के माध्यम से समीक्षा की

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में रेल विकास निगम के अधिकारियों से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन प्रोजक्ट की कार्य प्रगति की जानकारी ली