मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को अल्मोडा से पौड़ी आते समय चौखुटिया में प्रस्तावित हवाई पट्टी का हेलीकॉप्टर से हवाई निरीक्षण किया

  


      मुख्यमंत्री ने कहा कि चौखुटिया ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के समीप होने के साथ ही सीमान्त क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण सैन्य सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण क्षेत्र है। चौखुटिया में हवाई पट्टी के निर्माण का प्रस्ताव भी भारत सरकार को प्रेषित किया गया था। हमारे सैन्य अधिकारियों ने भी सामरिक दृष्टि से चौखुटिया में हवाई पट्टी की नितान्त आवश्यकता बतायी है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि गढ़वाल व कुमाँऊ का मध्य क्षेत्र एवं गैरसैंण ग्रीष्म कालीन राजधानी के समीप होने के कारण चौखुटिया में हवाई पट्टी का निर्माण पूर्णतः राज्य हित में है। इससे सेना की जरूरतों की भी पूर्ति होगी। उन्होंने कहा कि चीन सीमा के नजदीक होने के कारण सेना को भी उससे सुविधा होगी।

Comments

News Point Popular

मुख्यमंत्री ने किया गायक सुभाष बड़थ्वाल के गीत का विमोचन

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं एवं जन शिकायतों को सुना

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 131.75 लाख की धनराशि

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 131.75 करोड़ की धनराशि

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में कोविड-19 महामारी के नियंत्रण एवं कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति के सम्बन्ध में सभी जनपदों को वीडियो कांन्फ्रेस के माध्यम से समीक्षा की

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में रेल विकास निगम के अधिकारियों से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन प्रोजक्ट की कार्य प्रगति की जानकारी ली