मैड ने वन मंत्री हरक सिंह रावत के बयान की भर्त्सना की

देहरादून। पर्यावरण के विनाश पर आतुर उत्तराखंड के राजनैतिक नेतृत्व के बयान की भर्त्सना करते हुए, मैड संस्था द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि वह हाथियों के संरक्षण पर सरकार के प्रस्तावित विध्वंस को सफल नहीं होने देंगे। इसकी लड़ाई सड़क से लेकर जंगल तक एवं कानूनी रूप से लड़ी जायेगी।


मैड ने कहा कि वन विभाग, जैव विविधता बोर्ड, एवं केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय में मैड द्वारा उत्तराखंड सरकार के पर्यावरण विरोधी नीतियों से सम्बंधित गुहार लगाई जायेगी। मैड ने कहा कि संभवतः स्वेछचरिता में मदमस्त उत्तराखंड के उच्च नौकरशाहों एवं राजनीति के शिखर पर पहुंचे लोगों को यही ज्ञात नहीं है कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकर्तिक सुन्दरता, जिसमे जैव विविधता का बहुत बड़ा हाथ है, उसी से उत्तराखंड को देश में एवं विदेश में एक अलग स्थान हासिल है। एक ओर जहाँ पूरा विश्व पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संतुलन की बात कोरोना माहमारी के परिपेक्ष में कर रहा है वहीं  दूसरी ओर उत्तराखंड सरकार विनाशकालय विपरित बुद्धि के अपने मार्ग को छोडने के लिए तैयार नहीं है। प्रदेश के युवा ऐसी दुर्दमनीय नीतियों का विरोध करेंगे।


Comments

News Point Popular

मुख्यमंत्री ने किया गायक सुभाष बड़थ्वाल के गीत का विमोचन

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं एवं जन शिकायतों को सुना

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 131.75 लाख की धनराशि

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 131.75 करोड़ की धनराशि

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में कोविड-19 महामारी के नियंत्रण एवं कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति के सम्बन्ध में सभी जनपदों को वीडियो कांन्फ्रेस के माध्यम से समीक्षा की

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में रेल विकास निगम के अधिकारियों से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन प्रोजक्ट की कार्य प्रगति की जानकारी ली