डेढ़ किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

उत्तरकाशी। जिले में पुलिस की ओर से अवैध चरस, शराब और स्मैक के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस ने चेकिंग के दौरान तेखला पुल के पास मांडो रोड पर दो युवकों को डेढ़ किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है।


          पुलिस ने आरोपी आशीष पुत्र मानपती पंवार निवासी ग्राम अगोड़ा उम्र 27 वर्ष और दयाराम पुत्र प्रकाश निवासी अगोड़ा उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जनपद में अनलॉक के बाद से अवैध चरस और स्मैक की तस्करी में तेजी देखने को मिली है। जिसे रोकने के लिए पुलिस सघन अभियान चला रही है, लेकिन उसके बाद भी पहाड़ की हवा में नशे का जहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अभियान का मकसद युवाओं के बीच बढ़ रहे अवैध नशे को रोकना है। इसके साथ ही जो भी अभियुक्त नशे के सामान के साथ तीन बार से अधिक पकड़ा जा रहा है, उसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जा रही है।


Comments

News Point Popular

मुख्यमंत्री ने किया गायक सुभाष बड़थ्वाल के गीत का विमोचन

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं एवं जन शिकायतों को सुना

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 131.75 लाख की धनराशि

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 131.75 करोड़ की धनराशि

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में कोविड-19 महामारी के नियंत्रण एवं कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति के सम्बन्ध में सभी जनपदों को वीडियो कांन्फ्रेस के माध्यम से समीक्षा की

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में रेल विकास निगम के अधिकारियों से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन प्रोजक्ट की कार्य प्रगति की जानकारी ली