रंजना काला उत्तराखंड की प्रमुख वन संरक्षक नियुक्त 

देहरादून। भारतीय वन सेवा उत्तराखंड संवर्ग-बैच 1985 की रंजना काला को प्रमुख वन संरक्षक नियुक्त किया गया है। प्रमुख वन संरक्षक रंजना काला को नियमित चयनोपरांत प्रमुख वन संरक्षक सर्वोच्च वेतनमान (वेतन मैट्रिक्स के स्तर-17 रुपये 2,25,000) श्रेणी में प्रोन्नति करते हुए प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड के पद पर तैनात किए जाने की राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस पद पर उनकी नियुक्ति 1 नवंबर से प्रभावी होगी। उल्लेखनीय है कि मौजूदा प्रमुख वन संरक्षक जयराज 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। रंजना काला का कार्यकाल महज दो माह का होगा। उनका रिटायरमेंट प्रमोशन के ठीक दो माह बाद है। रंजना काला अब तक पीसीसीएफ (वन्यजीव) का जिम्मा संभाल रहीं थीं।   


Comments

News Point Popular

मुख्यमंत्री ने किया गायक सुभाष बड़थ्वाल के गीत का विमोचन

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं एवं जन शिकायतों को सुना

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 131.75 लाख की धनराशि

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 131.75 करोड़ की धनराशि

प्रोक्टर एण्ड गैम्बल इण्डिया कम्पनी ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 50 लाख रूपये का चेक सौंपा

मुख्यमंत्री बीजापुर अतिथि गृह में इंडसइंड बैंक के स्टेट हेड श्री संदीप सेमवाल ने भेंट की