देहरादून जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17076 पहुंची 

देहरादून। जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 78 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 17076 हो गयी है, जिनमें कुल 15570 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में कुल 773 व्यक्ति उपचाररत हैं।
  इसके अतिरिक्त जनपद में आज जांच हेतु कुल 1549 सैम्पल भेजे गये। जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 127 व्यक्तियों के चालान किये गये। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण टीम द्वारा वाणी विहार रायपुर क्षेत्र में भ्रमण एवं निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान  टीम द्वारा इस दौरान 36 घरों का सर्वे किया गया, निरीक्षण के दौरान किसी भी घर में  मच्छर का लार्वा नही पाया गया। अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए डेंगू, मलेरिया एवं कोरोना वायरस के पंपलेट वितरित किए गए तथा सभी को डेंगू नियंत्रण हेतु सहयोग करने के लिए कहा गया। विगत वर्ष जनपद देहरादून में 29 अक्टूबर 2019 तक 4800 डेंगू एलाइजा धनात्मक रोगी पाए गए थे। क्षेत्रीय आशा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के द्वारा निरन्तर अपने क्षेत्रों में निगरानी रखी जा रही है तथा मच्छर का लार्वा पाए जाने पर उसे नष्ट किया जा रहा है तथा डेंगू नियंत्रण हेतु लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है।


Comments

News Point Popular

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में कोविड-19 महामारी के नियंत्रण एवं कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति के सम्बन्ध में सभी जनपदों को वीडियो कांन्फ्रेस के माध्यम से समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 131.75 करोड़ की धनराशि

मुख्यमंत्री ने किया गायक सुभाष बड़थ्वाल के गीत का विमोचन

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 131.75 लाख की धनराशि

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह से गुरूवार को सचिवालय में सेन्ट्रल कमांड के जी.ओ.सी. इंचार्ज लेफ्टिनेंट जनरल वाई डिमरी ए.वी.एस.एम, वी.एस.एम ने शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की

कोविड-19 से लड़ाई हेतु 5 वेंटिलेटर मशीन, 2000 सैनिटाइजर (500उस), 3000 मास्क, 500 ऑक्सीमीटर, 400 थर्मामीटर, उत्तराखण्ड सरकार को प्रदान किये