सीएम ने आईएमए परिसर का भ्रमण किया

देहरादून। सोमवार को भारतीय सैन्य अकादमी परिसर में दो अण्डरपासों के शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात् मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आईएमए परिसर का भ्रमण कर आईएमए द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने आईएमए स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण रत युवा कैडेटों से भी मुलाकात कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने आई.एम.ए. के विभिन्न परिसरों के निरीक्षण के दौरान कहा कि आई.एम.ए. की विशिष्ट पहचान रही है। उत्तराखण्ड को अपने इस विश्व स्तरीय संस्थान पर गर्व है। आई.एम.ए. के समादेशक ले.ज. जयवीर सिंह नेगी ने इस अवसर पर अपने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से आई.एम.ए के ऐतिहासिक महत्व एवं उच्च सैन्य प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं आदि की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।


Comments

News Point Popular

मुख्यमंत्री ने किया गायक सुभाष बड़थ्वाल के गीत का विमोचन

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं एवं जन शिकायतों को सुना

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 131.75 लाख की धनराशि

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 131.75 करोड़ की धनराशि

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में कोविड-19 महामारी के नियंत्रण एवं कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति के सम्बन्ध में सभी जनपदों को वीडियो कांन्फ्रेस के माध्यम से समीक्षा की

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में रेल विकास निगम के अधिकारियों से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन प्रोजक्ट की कार्य प्रगति की जानकारी ली