प्रेमचंद अग्रवाल सीपीए इंडिया रीजन की कार्यकारी समिति के पुनः सदस्य मनोनीत

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ(सीपीए)इंडिया रीजन की कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में पुनः मनोनीत किया गया है। यह जानकारी आज स्वयं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दी गई है।
लोकसभा के अध्यक्ष एवं इंडिया रीजन की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष ओम बिरला जी द्वार सीपीए इंडिया रीजन की कार्यकारी समिति में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष की सक्रियता देखने के बाद उन्हें समिति में पुनः मनोनीत किया गया है।जिसमें उनका कार्यकाल 3 साल के लिए बढ़ा दिया गया है। अवगत करा दें कि सीपीए इंडिया रीजन की कार्यकारी समिति में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समिति के अध्यक्ष है साथ ही इसमें उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष के साथ साथ बिहार, आसाम, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक विधानसभाओं के अध्यक्ष भी बतौर सदस्य के रूप में शामिल हैं।


Comments

News Point Popular

मुख्यमंत्री ने किया गायक सुभाष बड़थ्वाल के गीत का विमोचन

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं एवं जन शिकायतों को सुना

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 131.75 लाख की धनराशि

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 131.75 करोड़ की धनराशि

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में कोविड-19 महामारी के नियंत्रण एवं कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति के सम्बन्ध में सभी जनपदों को वीडियो कांन्फ्रेस के माध्यम से समीक्षा की

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में रेल विकास निगम के अधिकारियों से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन प्रोजक्ट की कार्य प्रगति की जानकारी ली