आम आदमी पार्टी ने मनायी शहीद भगत सिंह की जयंती 

देहरादन। शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर आम आदमी पार्टी के कैंट विधानसभा कार्यालय में उनकी फोटो पर फूल माला अर्पण कर याद किया गया।
इस अवसर पर कैंट विधानसभा प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र सिंह आनन्द ने कहा भगत सिंह का नाम इस दुनिया में अमर है और रहेगा जब जब कोई देशभक्ति की बात करेगा तब तक भगत सिंह का नाम बड़े आदर के साथ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह भी सरदार भगत सिंह से बहुत प्रेरित हैं और यदि देशहित और उत्तराखंड देव भूमि के हित में उन्हें कितने भी आंदोलन प्रदर्शन करने पड़े तो वह करेंगे देश व प्रदेश के लिए वह अपने प्राणों की बाजी भी लगा देंगे। श्री आनन्द ने कहा कि बचपन से ही वह अपने माता-पिता से भगत सिंह की कहानियां सुनकर बड़े हुए हैं और आज जो भी कुछ उनके कार्य में क्रांति की झलक दिखती है वैसा भगत सिंह की ही देन है। यदि उन्हें तेजतर्रार आंदोलनकारी कहा जाता है तो वह सब भगत सिंह के कार्यकलापों से प्रेरित होकर ही ऐसा कर पाए हैं। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी कैंट विधानसभा सह प्रभारी विपिन्न खन्ना ने भी शहीद भगत सिंह के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए। मौजूद सभी लोगों ने इंकलाब जिंदाबाद का उनका दिया नारा लगा कर उनकी फोटो पर फूल अर्पित किए। इस अवसर पर मुकेश सिंह, मोहित कुमार, नवीन सिंह चौहान, प्रगति कुमार आदि लोग मौजूद थे।


Comments

News Point Popular

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में कोविड-19 महामारी के नियंत्रण एवं कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति के सम्बन्ध में सभी जनपदों को वीडियो कांन्फ्रेस के माध्यम से समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 131.75 करोड़ की धनराशि

मुख्यमंत्री ने किया गायक सुभाष बड़थ्वाल के गीत का विमोचन

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 131.75 लाख की धनराशि

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह से गुरूवार को सचिवालय में सेन्ट्रल कमांड के जी.ओ.सी. इंचार्ज लेफ्टिनेंट जनरल वाई डिमरी ए.वी.एस.एम, वी.एस.एम ने शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की

कोविड-19 से लड़ाई हेतु 5 वेंटिलेटर मशीन, 2000 सैनिटाइजर (500उस), 3000 मास्क, 500 ऑक्सीमीटर, 400 थर्मामीटर, उत्तराखण्ड सरकार को प्रदान किये