321 सैलानियों ने किया टिहरी झील का दीदार 

टिहरी। पर्यटन दिवस पर टिहरी झील पर्यटकों से गुलजार रही। सुबह से ही बोटिंग करने के लिए सैलानियों का टिहरी झील पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। रविवार को 321 सैलानियों ने झील में रोमांच का सफर किया। पर्यटकों की एकाएक बढ़ती संख्या से बोट व्यवसायियों और व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे। धनोल्टी और काणाताल क्षेत्र में भी अन्य दिनों की अपेक्षाकृत पर्यटन दिवस पर सैलानी सैर सपाटे के लिए पहुंचे हैं।
 रविवार को देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, पौड़ी और रुद्रप्रयाग से बड़ी संख्या में सैलानी झील में बोटिंग का लुत्फ उठाने यहां पहुंचे थे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी रविवार को झील में बोटिंग का लुत्फ उठाया। श्री गंगा भागीरथी बोट यूनियन के संरक्षक कुलदीप पंवार ने बताया कि रविवार को शाम चार बजे तक 321 सैलानियों ने झील में रोमांच का सफर किया। पर्यटक स्थल धनोल्टी और काणाताल क्षेत्र में भी धीरे-धीरे पर्यटकों की चहल कदमी बढ़नी शुरू हो गई है। 


Comments

News Point Popular

मुख्यमंत्री ने किया गायक सुभाष बड़थ्वाल के गीत का विमोचन

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं एवं जन शिकायतों को सुना

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 131.75 लाख की धनराशि

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 131.75 करोड़ की धनराशि

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में कोविड-19 महामारी के नियंत्रण एवं कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति के सम्बन्ध में सभी जनपदों को वीडियो कांन्फ्रेस के माध्यम से समीक्षा की

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में रेल विकास निगम के अधिकारियों से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन प्रोजक्ट की कार्य प्रगति की जानकारी ली